Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024: बिहार सरकार प्रदेश में राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्राओं को इस योजना में सम्मिलित करना चाहती है। जिसका नाम मुख्यमंत्री मेधावृति योजना दिया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में साक्षरता दर को बढ़ाना है। जिसके लिए 12वीं कक्षा में ज्यादा नंबर से पास हुई छात्राओं को सरकार अधिकतम 15000 रुपए प्रदान करेगी।
अगर आप बिहार की छात्रा है, और इस योजना के अंतर्गत ₹15000 तक की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया यहां विस्तार से बताई गई है।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2024
प्रदेश सरकार राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होने पर 15000 की राशि देगी। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाली बालिका को ₹10000 प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्राएं शिक्षा प्राप्त करें और प्रदेश में साक्षरता दर बढ़े।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ
- प्रदेश में इस योजना को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज कल्याण द्वारा संचालित किया जा रहा है।
- प्रथम स्थान प्राप्त की हुई छात्रा को ₹15000 और द्वितीय स्थान पर आई छात्रा को ₹10000 राशि दी जाती है।
- यह योजना केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बालिकाओं के लिए ही है।
- इस योजना से प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता बालिका छात्र बिहार की स्थाई निवासी हो।
- वो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध रखती हो।
- 12वीं में प्रथम और द्वितीय स्थान अनावश्यक है।
- लाभार्थी का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं के अंक पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना में आवेदन की प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन बिहार राज्य की छात्रा ही कर सकती है, जिसकी पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे बताये गये तरीके का अनुसरण करें।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहां मुख्य पृष्ठ पर student click here to apply पर क्लिक करें।
- दिशा निर्देश के पढ़ने के बाद Continue पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आवेदन पत्र में अपनी समस्त जानकारी को सही-सही भरे।
- साथ में जरूरी दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करने का पश्चात आपका आवेदन पूर्ण होता है।
Also Read: पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त हुई जारी, आपके पास ना पहुंचा तो चेक करें पेमेंट स्टेटस
निष्कर्ष – बिहार सरकार की Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024 पर लिखा गया आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं, और इसे जरूरतमंदों के साथ जरूर शेयर करें। जिससे कि आपके साथ अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।
Hello , I am Awanish from up. I am Hindi Content writer. and I am curuntly write a article for this blog-website. I am like to write about Yojana and tech related article. This website is really good and my all experience share with this website