दिव्यांग पेंशन के आवेदन की स्थिति को चेक करने की प्रक्रिया, यहां पूरी जानकारी

Divyang Pension Status Check: यदि आपके परिवार में कोई दिव्यांग व्यक्ति है और उसके लिए दिव्यांग पेंशन में आवेदन किया गया है। लेकिन अभी तक पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हो रही। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले दिव्यांग पेंशन आवेदन स्थिति की जांच करनी होगी। जिसकी प्रक्रिया को आप स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आप दिव्यांग पेंशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसे आर्टिकल को अंत तक पढ़े। 

दिव्यांग पेंशन योजना क्या है? 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसके तहत पात्र लाभार्थी को दिव्यांग पेंशन के तौर पर प्रतिमाह ₹1500 और कुष्ठ पेंशन ₹3000 पर प्रतिमाह दिया जाता है। जिससे लाभार्थी जीवन की व्यक्तिगत जरूरत को आसानी के साथ पूरा कर सके। 

दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ 

  • प्रदेश सरकार दिव्यांग पेंशन योजना के तहत शारीरिक रूप से अशक्त लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 
  • इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी को त्रैमासिक पेंशन देती है। 
  • ₹1500 की दर से कुल ₹4500 लाभार्थियों के बैंक खाते में सरकार हर 3 महीने में ट्रांसफर करती है। 
  • दिव्यांग व्यक्ति को व्यक्तिगत जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। 

दिव्यांग पेंशन योजना की पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए।
  • उसके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।
  • 40% से ऊपर दिव्यांगता प्राप्त व्यक्ति पेंशन के लिए आवेदन कर सकता है।

दिव्यांग पेंशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक खाता

Also Read: Kanya Sumangala Yojana 2024: यूपी सरकार प्रदेश की बालिकाओं को दे रही है ₹25000 की आर्थिक मदद, ऐसे करें आवेदन

दिव्यांग पेंशन की आवेदन स्थिति जांचने की प्रक्रिया

दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन की स्थिति की प्रक्रिया को यहां विस्तृत तरीके से बताया गया है। इसके अनुरूप आप भी स्वयं अपने आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

  • दिव्यांग पेंशन की स्थिति जाँचने के लिए आपके पास ऑनलाइन आवेदन का पंजीकरण नंबर होना आवश्यक है। 
  • इसके बाद आपको यूपी सरकार की सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा। 
  • जहां मुख्य पृष्ठ पर दिव्यांग एवं कुष्ठ अवस्था पेंशन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज कर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। 
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करते ही आपके स्क्रीन पर लिस्ट प्रदर्शित होगी। 
  • जहां आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकेंगे। 

Also Read: PM Awas Yojana 2nd List: पीएम आवास योजना की दूसरी लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

निष्कर्ष – उपरोक्त बताए गए तरीकों के अनुसार आप दिव्यांग पेंशन आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment