Lado Lakshmi Yojana 2024: हरियाणा का चुनाव जीतते ही मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से किए वादे के अनुसार लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जो लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।
इस योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सरकारी योजना के तहत महिलाओं के उत्थान करने के साथ उनके और अन्य संबंधित मुद्दों का भी समाधान करना चाहती है। तो आइए इस योजना से जुड़ी सारी बातें आपसे साझा करते हैं।
Lado Lakshmi Yojana 2024 क्या है?
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 2024 का विधानसभा चुनाव जीतने के तुरंत बाद घोषणा पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिसके तहत प्रदेश में उन्हें ₹2100 प्रतिमाह की आर्थिक मदद DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 की वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी।
- इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ स्वावलंबी भी बनेगी।
- इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान की जाएगी।
- 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की पात्रता
- आवेदन करने वाली महिला हरियाणा की स्थाई निवासी हो।
- महिला की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
- एकल, तलाकशुदा, परित्यक्ता या विधवा को योजना का लाभ मिलेगा।
Also Read: बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पूरी प्रक्रिया यहां से जाने
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र
- आधार लिंक बैंक अकाउंट
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
लाडो लक्ष्मी योजना 2024 में आवेदन करने की प्रक्रिया
हरियाणा की इस नई योजना के तहत महिलाएं प्रतिमाह ₹2100 की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्राप्त कर सकती है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित है।
- सबसे पहले आपको लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहां मुख्य पृष्ठ पर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करके अपना फैमिली आईडी नंबर दर्ज करें।
- आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करें।
- आवेदन पत्र अपनी समस्या जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
- साथ में आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को भी अपलोड करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करते ही आपका आवेदन पूरा होता है।
निष्कर्ष – हमने आपके लिए Lado Lakshmi Yojana 2024 से संबंधित सभी जानकारी को यहां विस्तार से बताया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो कमेंट में अपनी राय अवश्य व्यक्त करें।
Hello , I am Awanish from up. I am Hindi Content writer. and I am curuntly write a article for this blog-website. I am like to write about Yojana and tech related article. This website is really good and my all experience share with this website